Site icon The Daily Gazette

पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजीमोरी का निधन; बेटी ने कहा था- चौथी बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे

Spread the love

पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजीमोरी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें कैंसर था। बुधवार को उनके निधन की घोषणा उनकी बेटी केइको फुजीमोरी ने X पर एक पोस्ट के जरिए की। उनकी बेटी ने जुलाई 2024 में कहा था कि वह 2026 में चौथी बार पेरू के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… आईआईटी गुवाहाटी में मीडिया की एंट्री पर रोक, डीन दे सकते हैं इस्तीफा IIT गुवाहाटी ने एक और छात्र की आत्महत्या के बाद हो रहे हंगामे के बीच मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी है। यहां सोमवार को कंप्यूटर साइंस के थर्ड ईयर का स्टूडेंट हॉस्टल रूम में मिला था। इंस्टीट्यूट में इस साल होने वाली यह चौथी खुदकुशी है। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। दूसरी ओर, प्रशासन ने कहा कि अकादमिक मामलों के डीन के इस्तीफे पर चर्चा की जा रही और जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

Exit mobile version