जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कई नेताओं को सोमवार को नेशनल असेंबली सत्र के बाद संसद भवन के बाहर से पाकिस्तानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉन अखबार ने पुलिस प्रवक्ता जवाद तकी के हवाले से बताया कि PTI के नेता बैरिस्टर गौहर अली खान, शेर अफजल खान मारवात और एडवोकेट शोएब शाहीन को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुछ सूत्रों ने दावा किया है कि उमर और जरताज के साथ-साथ हम्माद अजहर, कंवल शौजाब, नईम हैदर पंजुथा, आमिर मुगल और खालिद खुर्शीद सहित पीटीआई के और नेताओं को भी गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।
